मौसम विभाग ने पटना सहित बिहार के कई जिलों में अगले 48 घंटे के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने सभी स्कूलों को आज के लिए बंद रखने का आदेश दिया है।
अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। नदियों का जल स्तर बढ़ने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की है और सभी जिलाधिकारियों को तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।

